फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nandi drank water in Lakshmi temple Aligarh

Aligarh News: सरोज नगर के लक्ष्मी मंदिर में नंदी ने पिया जल, श्रद्धालुओं ने चम्मच-कटोरी से पिलाया पानी

Fri, 30 Jun 2023 10:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 10:05 PM IST
सार

एक शिक्षक को उसके रिश्तेदार का फोन आया कि नंदी बाबा पानी पी रहे हैं। इसको सुन वह शिक्षक भी पास के लक्ष्मी मंदिर में नंदी को जल पिलाने पहुंच गए। उन्होंने चम्मच से पानी पिलाया, तो वह नंदी के मुंह की ओर जाने लगा। इस बारे में जैसे ही एक के बाद एक लोगों को पता चला, मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

विज्ञापन
Nandi drank water in Lakshmi temple Aligarh
नंदी को चम्मच से जल पिलाते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के एटा चुंगी स्थित सरोज नगर के गली नंबर 5 और 6 के बीच वाली लिंक गली में लक्ष्मी मंदिर है। शुक्रवार शाम सात बजे के लगभग मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर में श्रद्धालु चम्मच और कटोरी से नंदी को पानी पिला रहे थे। नंदी के पानी पीने की चर्चा के बाद मंदिर पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। 

विज्ञापन


सरोज नगर का लक्ष्मी मंदिर
विज्ञापन


लक्ष्मी मंदिर की देखरेख करने वाले सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि सरोज नगर की गली नंबर 6 में रहने वाले एक शिक्षक को उसके रिश्तेदार का फोन आया कि नंदी बाबा पानी पी रहे हैं। इसको सुन वह शिक्षक भी पास के लक्ष्मी मंदिर में नंदी को जल पिलाने पहुंच गए। उन्होंने चम्मच से पानी पिलाया, तो वह नंदी के मुंह की ओर जाने लगा। इस बारे में जैसे ही एक के बाद एक लोगों को पता चला, मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव परिवार

भक्त कटोरी, डोलची आदि में लेकर नंदी को पानी पिलाने पहुंचने लगे। किसी ने चम्मच से, तो किसी ने कटोरी से नंदी  को पानी पिलाया। लोग जल पिलाते समय नंदी के मुंह के नीचे हाथ लगाकर देखने लगी कि कहीं पानी बह तो नहीं रहा। वहां पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य की वीडियो बनानी शुरू कर दी। नंदी का पानी पीते वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा।

मंदिर पर गौरव, राधा, बॉबी, अशोक, अमित शर्मा आदि ने नंदी को जल पिलाया। लगभग दो घंटे के बाद रात 9.15 नंदी ने जल पीना बंद कर दिया। मंदिर बंद करने के बाद वहां खड़े लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। पहले गणेश जी के दूध पीने की घटना की चर्चा याद करने लगे। शहर में अन्य जगहों के मंदिरों में भी नंदी के पानी पीने के मामले सुनने में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed