फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nand Ke Anand Bhaye Jai Kanhaiya Lal Ki...

नंद के आनंद भये जय कन्हैया लाल की...

Thu, 29 Sep 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

गोकुल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों ने एक-दूसरे पर बधाई दी।बृज मंडल के गोप- गोपी बधाई लेकर आ रहे हैं। आयोजन में संस्था के अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय, महामंत्री प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, लीला संयोजक पवन शर्मा, वित्त संयोजक राजेश सरकोड़ा, कोषाध्यक्ष तेजेंद्र गुप्ता, देवेंद्र गांधी, ठा. श्योराज सिंह, प्रचार मंत्री मनोज गुप्ता, योगेश कुमार सक्सेना, शिवशंकर वार्ष्णेय, ख्यालीराम वार्ष्णेय, जुगल किशोर वार्ष्णेय, ई. प्रदीप वार्ष्णेय, नरेश चंद्र, विष्णु भैया, नितिन घुट्टी, डॉ . गोविंद माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजकों ने अतिथियों को कृष्ण की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Nand Ke Anand Bhaye Jai Kanhaiya Lal Ki...
श्रीरामलीला गौशाला कमेटी द्वारा आयोजित आयोजित श्रीराम लीला में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण । ? - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

श्री कृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में श्री कृष्ण लीला महोत्सव का 50वां स्वर्ण जयंती समारोह में बुधवार को नंदोत्सव एवं शंकर लीला हुई। दर्शक नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. आज वसुदेव नंदन, नंदनंदन वन गए... पर झूम उठे। गोकुल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों ने एक-दूसरे पर बधाई दी।
विज्ञापन

बृज मंडल के गोप- गोपी बधाई लेकर आ रहे हैं। उत्सव के मध्य कंस द्वारा श्रीकृष्ण को मारने के लिए भेजी गई पूतना पहुंचती है। बाल कृष्ण उसका उद्धार करते हैं। बृज वासियों के साथ -साथ देवगण भी बधाई उत्सव में शामिल होते हैं। भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत से ब्रजमंडल में श्री कृष्ण दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन

यशोदा से श्री कृष्ण के दर्शन की प्रार्थना करते हैं। यशोदा शंकर भगवान का विकराल रूप देखकर दर्शन नहीं कराती है। तो बाल कृष्ण अपने प्रेमी शंकर के दर्शन न करने पर परेशान हो उठते हैं और रोने लगते हैं। मां यशोदा सखी द्वारा शंकर भगवान को बुलाकर श्री कृष्ण का दर्शन कराती हैं। श्री निकुंज बिहारी रासलीला मंडल वृंदावन के निर्देशक कुंज बिहारी शर्मा के नेतृत्व में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में संस्था के अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय, महामंत्री प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, लीला संयोजक पवन शर्मा, वित्त संयोजक राजेश सरकोड़ा, कोषाध्यक्ष तेजेंद्र गुप्ता, देवेंद्र गांधी, ठा. श्योराज सिंह, प्रचार मंत्री मनोज गुप्ता, योगेश कुमार सक्सेना, शिवशंकर वार्ष्णेय, ख्यालीराम वार्ष्णेय, जुगल किशोर वार्ष्णेय, ई. प्रदीप वार्ष्णेय, नरेश चंद्र, विष्णु भैया, नितिन घुट्टी, डॉ . गोविंद माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजकों ने अतिथियों को कृष्ण की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया। टीवी धारावाहिक भाभीजी घर पर है के लेखक मनोज संतोषी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed