{"_id":"63ceece2ff7bd80d010d06b6","slug":"must-follow-these-rules-to-go-to-aligarh-festival-city-office-news-ali309676170-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: रात दस बजे के बाद नुमाइश में जिम्मेदार नहीं होगी इंतजामिया की, ये न करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: रात दस बजे के बाद नुमाइश में जिम्मेदार नहीं होगी इंतजामिया की, ये न करें छात्र
Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
सार
इस बार अलीगढ़ नुमाइश में रात दस बजे के बाद ठहरने वाले अमुवि के छात्रों के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार होंगे। विवि इंतजामिया इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश गेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने 30 जनवरी 2023 से शुरू होने वाली अलीगढ़ औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में जाने वाले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बार नुमाइश में रात दस बजे के बाद ठहरने वाले अमुवि के छात्रों के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार होंगे। विवि इंतजामिया इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रॉक्टर प्रो. एम वसीम अली ने छात्रों से कहा कि नुमाइश देखने के दौरान वह अपना अमुवि पहचान पत्र साथ रखें। कोविड-19 के प्रति एहतियात बरतें और दशा-निर्देशों का पालन करें। रात 10 बजे प्रॉक्टोरियल कैंप बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर छात्रों को कोई मदद नहीं दी जा सकेगी।
विज्ञापन
कृष्णांजलि, कोहिनूर और मुक्ताश में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्र आरक्षित क्षेत्रों तक सीमित रहें। छात्रों को थिएटर, झूलों, नौटंकी और विभिन्न प्रकार के वैरायटी शो स्थलों सहित लालताल और हुल्लड़ बाजार क्षेत्रों से दूर रहने के लिए कहा है। इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ छात्र आचरण और अनुशासन नियम 1985 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन