{"_id":"63d2753b31f30f7e310c4a59","slug":"muslim-teacher-refused-to-offer-flowers-on-the-picture-of-bharat-mata-on-republic-day-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गणतंत्र दिवस पर मुस्लिम टीचर ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से किया मना, जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गणतंत्र दिवस पर मुस्लिम टीचर ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से किया मना, जांच होगी
Thu, 26 Jan 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 06:12 PM IST
सार
इगलास के गांव लखटोई के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और राष्ट्रगान की बारी थी। वीडियो में टीचर हसमुद्दीन भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से मना करता दिख रहा है।
विज्ञापन
टीचर को समझाते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
अलीगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए कहते हुए ग्रामीणों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मुस्लिम टीचर पुष्प अर्पित करने और राष्ट्रगान में शामिल होने से मना कर रहा है। मामले में बीएसए ने जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में चल रहा था गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
वीडियो इगलास के गांव लखटोई के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और राष्ट्रगान की बारी थी। एक क्लास में अकेले बैठे टीचर हसमुद्दीन से ग्रामीणों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने को और राष्ट्रगान में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और राष्ट्रगान में जाने से किया मना
वीडियो में टीचर हसमुद्दीन भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से मना करता दिख रहा है। टीचर का तर्क है कि हम किसी के सामने मत्था नहीं टेक सकते। राष्ट्रगान में जाने पर भी टीचर आनाकानी करता दिखा। टीचर ने तबियत खराब होना बताया, तो ग्रामीणों का कहना है कि जब टीचर हाथरस से अलीगढ़ आ सकते हैं, तो पुष्प क्यों नहीं अर्पित कर सकता।
विज्ञापन
होगी जांच, आरोप सही हुआ तो होगी कार्रवाई
अलीगढ़ के बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर आरोप सही निकले, तो कार्रवाई की जाएगी।