फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muslim community has decided, Namaz will be in the local mosques

अलीगढ़ः मुस्लिम समुदाय ने किया तय, मोहल्लों की मजिस्दों में पढ़ेंगे नमाज

Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Muslim community has decided, Namaz will be in the local mosques
कोरोना के चलते बीते साल की तरह इस बार भी बकरीद की नमाज ईदगाह में नहीं होगी। मोहल्लों की मस्जिदों में 50 लोगों की अनुमति के साथ मुस्लिम समाज नमाज अदा करेगा। यह आश्वासन जिला प्रशासन और पुलिस को रविवार को पीस कमेटी की ऊपरकोट कोतवाली में हुई बैठक में मुस्लिम समुदाय की ओर से दिया गया। पुलिस-प्रशासन ने समुदाय के लोगों को धन्यवाद कहा। अपील की है कि वह शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस-प्रशासन उनके साथ है। पुराने शहर के मोहल्लों में साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की अध्यक्षता में रविवार शाम को ऊपरकोट कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में इलाके के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। एडीएम सिटी ने बताया कि सभी लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग करते हुए नमाज अदा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह कोरोना से बचाव के मद्देनजर इस फैसले के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनीत सिंह, सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह व पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इधर, बन्नादेवी में सीओ द्वितीय मोहसिन खान व एसीएम प्रथम संदीप केला की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। वहीं सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय की मौजूदगी में सिविल लाइंस में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed