{"_id":"610f90788ebc3e7b9f2e66f2","slug":"murder-of-teacher-in-construction-building-chaos-in-area-police-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: निर्माणाधीन मकान में शिक्षक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: निर्माणाधीन मकान में शिक्षक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 08 Aug 2021 01:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:36 PM IST
सार
मौके पर सीओ नरेंद्री सैनी व थाना पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज कासिमपुर रोड स्थित बाबा कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में सो रहे 48 वर्षीय शिक्षक राजवीर शर्मा की बीती रात अज्ञातों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह दूध देने पहुंचे दूधिया ने काफी देर तक आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
दूधिया और पड़ोसियों ने संदेह होने पर दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर देखा तो एक कमरे में शिक्षक का शव पड़ा हुआ था। शरीर पर अंडरवियर-बनियान थे, पास में शराब की बोतल, कई गिलास और सिगरेट व गुटखे के पाउच पड़े मिले।
विज्ञापन
कमरे की हालत देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि घटना के दौरान मृतक का कोई परिचित साथ में मौजूद था। जिसके सामने वह अंडर गारमेंट्स पहने रहे तथा शराब की पार्टी चलती रही। हालांकि परिजन शिक्षक के शराब पीने की मना कर रहे हैं और उनके द्वारा खाए जाने वाले गुटखे से अलग गुटखे का पाउच घटनास्थल से बरामद होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक मूल रूप से छोटी जवां के रहने वाले थे जो वर्तमान में क्वार्सी थाना क्षेत्र की गोकुलेशपुरम कालोनी में परिवार समेत रह रहे थे। हरदुआगंज से कासिमपुर को जाने वाले रोड पर सड़क किनारे जगह ले रखी थी, जिसमें आगे दुकान और पीछे मकान निर्माणाधीन है। परिजनों के अनुसार चोरी के डर से वह यहां सोते थे। परिवार में दो बेटे व पत्नी हैं।
मौके पर सीओ नरेंद्री सैनी व थाना पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया।