युवक की गोली मार कर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कस्बा जट्टारी निवासी युवक दीपक सिंह पुत्र विनोद कुमार की रविवार रात कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। होटल पर खाना लेने के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ युवकों वारदात को अंजाम दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला अजीत नगर निवासी दीपक सिंह (24 ) पटना में ठेकेदारी करता था। यहां पिछले दिनों उसके दादा बुद्धि सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। इसी गमी में वह घर आया हुआ था। बताते हैं कि रविवार रात करीब 11 बजे वह कस्बे के पास एक होटल से खाना लेने गया था।
वहां बैठे शराबी दो तीन युवकों से दीपक का विवाद हो गया। युवकों ने पहले तो दीपक को जमकर पीटा और इसी बीच सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस शव के पोस्टमार्टम और रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी