{"_id":"5d9f8bab8ebc3e01567f204e","slug":"murder-for-liquor-aligarh-news-ali2158655138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घूंट शराब के लिए कर दी सतीश की हत्या-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घूंट शराब के लिए कर दी सतीश की हत्या-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर के गांव बांकनेर में खेत पर सो रहे किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त गांव के ही अर्जुन पुत्र लेखराज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या के वक्त पहने हुए खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। हत्या के पीछे शराब पीते वक्त उसके हिस्सा बांट करने को लेकर हुए झगड़े की बात कही जा रही है।
पुलिस लाइन में गुरुवार को एसपी देहात मणीलाल पाटीदार ने प्रेस वार्ता में बताया कि खैर के गांव बांकनेर में गत आठ अक्तूबर को किसान सतीश (45) पुत्र ओम प्रकाश की रात को खेत पर रखवाली करते समय हत्या कर दी गई थी। घटना की रात में सतीश के पास गांव का ही एक व्यक्ति अर्जुन और सो रहा था, जो घटना के बाद से ही लापता था।
पुलिस ने डाग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम को बुला ली। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने गांव के ही अर्जुन पुत्र लेखराज व उसके पुत्र छोटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में डाग स्क्वाएड वारदात वाली जगह से सीधे आरोपी अर्जुन के घर पर जाकर रुका तो पुलिस का शक और भी गहरा गया। इसके बाद थाना खैर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौमत चौराहा से अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना के दिन पहने लोवर व टीशर्ट, जिस पर खून लगा हुआ है बरामद की गयी है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वारदात से पहले वह दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान शराब के हिस्सा बांट को लेकर पहले दोनों में झगड़ा हुआ। बाद में उसने सतीश की फावड़े से काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शराब व गुटखे के लिए हुईं ये घटनाएं
मामूली सी बात सिर्फ शराब के लिए सतीश की हत्या कर दिए जाने का यह अकेला मामला नहीं है। पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हुई जिनकी पृष्ठ भूमि में शराब के लिए टोकने की बात थी या शराब के लिए झगड़े का मामला था। आठ अक्तूबर को ही थाना पाली मुकीमपुर के गांव दत्ता चोली में दो दोस्तों में शराब पीते वक्त उसके बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक ने दूसरे की हत्या कर दी। इसके अलावा इसी रात कस्बा जट्टारी में एक युवक को गोली मारी गई। इसकी पृष्ठभूमि में गुटखा नहीं देने का मामला सामने आया। इसके अलावा 15 दिन पहले खैर में हुई एक बुजुर्ग साधु की हत्या हुई थी। इसकी पृष्ठभूमि में भी शराब पीने से मना करने की बात बताई गई थी।