{"_id":"5fd7c0d78ebc3ec14c61deac","slug":"murder-aligarh-news-ali251137522","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई को दवा दिलाकर लौट रहे युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई को दवा दिलाकर लौट रहे युवक की हत्या
विज्ञापन
सुरेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव कारस के मजरा खिरावर में रविवार रात में बाइक सवार दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई बाल-बाल बच गया। मृतक अपने छोटे भाई को पेट दर्द की दवा दिलाकर घर लौट रहा था। घर से 50 मीटर पहले ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कारस के मजरा खिरावर निवासी विशम्भर सिंह गांव के समीप अपने खेतों पर मकान बना कर रहते हैं। परिजन के अनुसार, रविवार की रात विशम्भर के छोटे बेटे श्यामवीर उर्फ श्यामू के पेट में दर्द हुआ। बड़ा भाई सुरेंद्र उर्फ रामू (23) बाइक से श्यामू को दर्द की दवा दिलाने पड़ोसी गांव बेलोठ ले गया। रात करीब 7:45 बजे घर लौटते समय घर से 50 मीटर पहले करब के ढेर में छुपे एक युवक ने बाइक पर सवार दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। बाइक चला रहे सुरेंद्र के सिर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर हालत में सुरेंद्र को अलीगढ़ मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर संदीप निवासी बढ़ाकला व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हत्यारोपी ने देख लेने की दी थी धमकी
कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि घटना से 10-12 दिन पूर्व मृतक के चचेरे भाई से हत्यारोपी संदीप किसी बात को लेकर गांव में ही गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान सुरेंद्र ने चचेरे भाई को गाली देने से संदीप को मना किया तो उसके साथ भी उसने अभद्रता की। इस पर सुरेंद्र ने हत्यारोपी संदीप को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद संदीप ने सुरेंद्र को देख लेने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि इसी बात को लेकर सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई है। कोतवाल ने बताया कि विवेचना की जा रही है कि घटना के मूल में मारपीट की रंजिश ही है या फिर कुछ और भी मामला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।