फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muqar DM by giving date on the motion of no confidence

अविश्वास प्रस्ताव पर तारीख देने से मुकरे डीएम

Sun, 27 Aug 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 27 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Muqar DM by giving date on the motion of no confidence
upendra singh neetu - फोटो : file photo
जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रयासरत विरोधियों को डीएम ने झटका दे दिया है। उन्होंने शासनादेश का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर  जिला पंचायत बोर्ड बैठक की तारीख देने से इंकार कर दिया है। इससे आहत विरोधी पक्ष अब दोबारा से उच्च न्यायालय जाने की तैयारी में जुट गया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि जिला पंचायत उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तारीख की मांग को लेकर विरोधी सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य पति सुधीर सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य अजीत गौड़ के नेतृत्व में 17 अगस्त को डीएम को उच्च न्यायालय के आदेश की कापी देते हुए अपने समर्थक 29 जिला पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र सौंपे थे।
विज्ञापन


डीएम ने इन्हें स्वीकार करते हुए जल्द ही तारीख देने का भरोसा दिलाया था। जिला पंचायत सदस्य अजीत गौड़ ने बताया कि शनिवार को डीएम ने शासनादेश का हवाला देते हुए एक साल से पहले तारीख देने से इंकार कर दिया। पत्र में हाईकोर्ट के समक्ष से एक बार अविश्वास प्रस्ताव लौटाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में जब प्रस्ताव पूर्व में पारित न हो सका हो या फिर सदस्य संख्या पूरी न हो सकी हो तो पूर्व निर्धारित तारीख 29 जुलाई 2017 के दिनांक से एक साल का समय व्यतीत होने तक दोबारा से प्रस्ताव पेश करने की तारीख नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य अजीत गौड़ ने बताया कि अब हम दोबारा से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। यह मामला किसी सरकार के विरोध अथवा व्यवस्था के विरोध का नहीं है। यह न्याय की लड़ाई है और अब हम इसे न्यायालय के जरिए लड़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed