{"_id":"611eac758ebc3e79e65fecf3","slug":"munir-gang-member-arrested-city-office-news-ali2710746149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मुनीर गैंग का सदस्य तमंचे सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मुनीर गैंग का सदस्य तमंचे सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात शूटर मुनीर गैंग का सदस्य क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध मुनीर के इशारे पर लोगों को डराने धमकाने का काम करता था। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते पुलिस ने घेराबंदी कर उसे तमंचे सहित दबोचा है।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार जीवनगढ़ गली नंबर 13 के शादाब अंसारी को लेकर सूचनाएं मिल रही थीं कि वह जेल से छूटकर आने के बाद फिर से मुनीर के इशारे पर डराने धमकाने की गतिविधियों में शामिल है। पूर्व में इसी क्रम में वह फायरिंग के मामले में जेल गया था। अब इन सूचनाओं पर काम करते हुए क्वार्सी पुलिस ने उसे दबोचा लिया है। उसके पास से तमंचा भी मिला है।
लूट में कई आरोपी गिरफ्तार
महानगर की सिविल लाइंस पुलिस ने लूट के मामले में वांछित छेरत जवां के तुषार शर्मा व सागर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने तमंचा बरामद कराया है। इधर, सासनी गेट पुलिस ने लूट में वांछित भुजपुरा के रिहान व हड्डी गोदाम के शरिक को दबोचा है। उनसे तमंचे के अलावा पिछले दिनों मथुरा रेाड आदि स्थानों से लूटे गए 4 मोबाइल बरामद हुए हैं। इधर, गांधीपार्क पुलिस ने ऑपरेशन नार्को में सूर्य नगर निवासी अशोक को गांजे के साथ दबोचा है।