फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal Corporation sold old Vehicle

नगर निगम में 13 लाख रुपये से अधिक के बिके पुराने

Tue, 12 Jan 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sold old Vehicle
नगर निगम में पुराने वाहन एवं सामानों की नीलामी की गई। करीब 13 लाख रुपये में पुराने वाहन बिके हैं। स्क्रैप, स्पेयर पार्ट्स एवं सामानों की 22.80 रुपये प्रति किलो की अधिकतम बोली लगी है। अब नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह को अंतिम फैसला लेना है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त की अध्यक्षता में नीलामी समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पुराने एवं कंडम सामानों की नीलामी की गई। दस वर्ष से अधिक पुराने 13 टेंपू, 4 ट्रक, 3 ट्रैक्टर, एक-एक यातायात क्रेन, जेसीबी मशीन, एंबेसडर कार, जीप व मोबाइल टॉयलेट आदि की नीलामी हुई।
विज्ञापन

स्क्रैप की अधिकतम बोली 22.80 रुपये प्रति किलो लगी है, जिनको बाद में प्रति किलो तुलाई कर उच्चतम बोलीदाता को दिया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भाटी, सहायक लेखाधिकारी अखिलेश तिवारी, सिब्ते हैदर, लक्षण सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, तसव्वुर हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed