फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal Corporation forgot by putting a board of punishable offense on Kalidah Pokhar

अलीगढ़ : कालीदह पोखर पर दंडनीय अपराध का बोर्ड लगाकर भूला नगर निगम

Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation forgot by putting a board of punishable offense on Kalidah Pokhar
महेंद्र नगर स्थित कालीदह पोखर पर लोगों का कब्जा। - फोटो : CITY OFFICE
जिले की पोखरों का धार्मिक स्थलों से कोई न कोई जुड़ाव रहा। यहां की अधिकांश पोखर और तालाब धार्मिक स्थलों से जुड़े रहे हैं। इसी तरह की स्थिति करीब 250 साल पुरानी महेंद्र नगर की कालीदह पोखर की है। यहां पर काली मंदिर से लगी 250 बीघा जमीन पर पोखर बनाई गई थी। पहले यह पोखर शहर से दूर थी लेकिन जैसे - जैसे आबादी बढ़ी वैसे - वैसे लोगों ने पोखर पर कब्जे करके मकान बनाने शुरू कर दिए। यह सिलसिला करीब 50 साल से चला आ रहा है। अब तो भूमाफिया ने मिट्टी का भराव करके इस पोखर की जमीन पर प्लाटिंग शुरू कर दी है। जिसकी वजह से यह पोखर मात्र पांच बीघा तक ही सिमट कर रह गई है। इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि इस पोखर पर महेंद्र नगर के नाम से पूरा क्षेत्र बस गया है।
विज्ञापन

इस पोखर के संरक्षण के लिए शहर के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट तक पहल की। तब जाकर सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिए कि अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ दंडनीय कार्रवाई की जाए। नगर निगम के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का महज इतना पालन किया है कि वहां पर एक बोर्ड लगा दिया है। जिसमें यह लिख दिया है कि इस पोखर की जमीन पर कब्जा न करें, अवैध कब्जा करना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन

हालत यह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नगर निगम के अधिकारी पोखर की इस जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटा पा रहे हैं। पूर्व में बने मकानों को ध्वस्त करना तो दूर इन दिनों हो रहे कब्जों को भी हटाने से हिचकिचा रहे हैं। शहर के जागरूक नागरिकों ने इस पोखर से कब्जे हटाने के बारे में नगर निगम को कई बार लिखित और मौखिक तौर पर कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले नागरिक..
अवैध कब्जों के खिलाफ पूरे प्रदेश भर में अभियान चल रहा है, लेकिन कालीदह पोखर पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। इस और प्रशासनिक अधिकारियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। यहां भी अतिक्त्रस्मण के खिलाफ योगी जी का बुलडोजर चलना चाहिए।
- राजकुमार, महेंद्र नगर, पला रोड
पोखर पर अवैध कब्जों का सिलसिला जारी है। 250 बीघा की पोखर सिकुड़कर अब पांच बीघा तक सिमट गई है । शिकायतों के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। केवल नगर निगम ने कब्जे करना दंडनीय अपराध का बोर्ड लगाकर अपने कर्तव्यों को पूरा कर लिया है।
- सत्यपाल, महेंद्र नगर
कालीदह पोखर पर पिछले कई सालों से लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं। कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से अतिक्रमण होना शुरू हो जाता है। इस ओर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
- प्रेम किशोर, महेंद्रनगर
नगर निगम क्षेत्र में जितने भी तालाब और पोखर हैं और जिनका स्वरूप वर्तमान में पोखर का है उन सभी को चिन्हित कराया जा रहा है। जिसमें कालीदह पोखर भी शामिल है। यहां पर पैमाइश के बाद अवैध कब्जा मिलने पर उन्हें ध्वस्त करा दिया जाएगा।

- डॉ .गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार कोल
नगर निगम की टीम कालीदह पोखर सहित सभी तालाब और पोखरों की पैमाइश करा रही है। एक महीने में पैमाइश पूरी हो जाएगी, उसी के पश्चात अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगाी।
अरुण कुमार सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed