फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal Corporation engaged in preparations for Eid-ul-Azha and Shravan month

अलीगढ़ : ईद-उल-अजहा और श्रवण मास पर्व की तैयारियों में जुटा नगर निगम

Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation engaged in preparations for Eid-ul-Azha and Shravan month
ईद-उल-अजहा और श्रवण मास पर्व पर नगर निगम की तरफ से व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। महापौर मोहम्मद फुरकान व नगर आयुक्त गौरांग राठी ने त्योहारों पर बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया गया। वहीं, ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी पर शहर में छह सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि त्योहार से पहले शाहजमाल, जमालपुर, जीवनगढ़ ईदगाह, ऊपरकोट जामा मस्जिद, सभी धार्मिक स्थलों व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को संबंधित अधिकारी पूर्ण कराएंगे। धार्मिक स्थलों के आसपास साफ -सफाई, अपशिष्टों को उठाने दफनाने, कंट्रोल रूम, आवारा पशुओं की रोकथाम, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट के लिए भी अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ईद-उल-अजहा पर ईदगाह, जामा मस्जिद, थाना देहली गेट, सब्जी मंडी, हाथी पुल, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह आदि क्षेत्रों पर पानी के टैंकर खड़े कराने की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, शाहजमाल, जमालपुर, जीवनगढ़ ईदगाह व ऊपकोट जामा मस्जिद व मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों के गड्डे आदि को ठीक कराएंगे। इन स्थानों पर साफ - सफाई का भी ख्याल रखा जाए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को समस्त व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। कुर्बानी के अपशिष्ट को दफनाने के दो जगह चिलकोरा व स्लाटर हाउस पर बड़े गड्ढे खुदवाए गए हैं। 46 स्थानों पर कुर्बानी अपशिष्ट डालने के लिए 46 कूड़ेदान, 20 ट्रैक्टर ट्रॉली, 15 मोबाइल ट्रैक्टर, 25 मोबाइल टेम्पो को लगाया गया है। महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि ईदुल-उल-अजहा और श्रवण मास पर्व पर शहर में बेहतर व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के लिए लगेंगे 1545 कर्मचारी
दोनों त्योहारों को देखते हुए नगर आयुक्त ने थाना वार पांच सेक्टर बनाए। हर सेक्टर में निगरानी के लिए 32 अधिकारी, 1545 सफाई कर्मचारियों की 80 टीमें लगाई हैं। 10, 11 और 12 जुलाई को पशु घूमते मिले, तो पशुपालकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।

आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश
नगर आयुक्त ने कहा है कि जामा मस्जिद, जमालपुर ईदगाह व शाहजमाल ईदगाह के आसपास नमाज से पहले कैटलकैचर टीम आवारा पशुओं को पकड़े। सभी जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद, मदरसा व ईदगाह के प्रबंधन समिति, मौलवी व मुतवल्ली से संपर्क कर कुर्बानी के अवशेषों को हटवाने के लिए व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed