फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal Commissioner Satya Prakash transferred

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का तबादला, एडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन ने संभाला कार्य

Thu, 05 Nov 2020 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner Satya Prakash transferred
नवागत नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह - फोटो : amar ujala

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल का तबादला लखनऊ सचिवालय में हो गया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने उनके स्थान पर पदभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के तबादले का आदेश आने के बाद नगर निगम में खलबली मच गई है। उन्हें लखनऊ स्थित सचिवालय का विशेष सचिव बनाया गया है। तबादले का आदेश आने के कुछ घंटे बाद ही एडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने उनके स्थान पर कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार शाम को प्रेमरंजन सिंह कार्यभार ग्रहण करने नगर निगम पहुंचे। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बुके भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रेमरंजन सिंह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में एडीए उपाध्यक्ष हैं। नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है।अपर नगर आयुक्त ने नगर आयुक्त को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की कार्यप्रणाली, कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम की कार्यप्रणाली एवं नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शासन की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ-साथ नगरीय क्षेत्र में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभार ग्रहण करने के बाद कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, लेखा अधिकारी राजेश कुमार गौतम, सहायक लेखा अधिकारी अखिलेश तिवारी, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल आदि ने नवागत नगर आयुक्त का अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed