{"_id":"669622e66451f5d936069206","slug":"muharram-on-17th-july-traffic-system-will-be-changed-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muharram: 17 जुलाई को निकलेंगे मातमी जुलूस, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले यह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram: 17 जुलाई को निकलेंगे मातमी जुलूस, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले यह जान लें
Tue, 16 Jul 2024 01:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:06 PM IST
सार
मुहर्रम पर अलीगढ़ में रूट डायवर्ट किया गया है। शहर में हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुहर्रम को लेकर 17 जुलाई को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि मुहर्रम की दसवीं तारीख बुधवार को है। इस दिन मातमी जुलूस निकलेंगे। इसलिए शहर में हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
हल्के वाहनों का डायवर्जन
-अनूपशहर रोड स्थित एफएम तिराहे से जमालपुर आने वाले वाहन महेशपुर तिराहा एवं एफएम तिराहा से बाईपास होकर जाएंगे।
-पुरानी चुंगी जमालपुर से शमशाद चौराहा की ओर आने वाले वाहन एएमयू के अंदर से जाएंगे।
-तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट से शमशाद मार्केट चौराहा जाने वाले वाहन ठंडी सड़क, एएमयू सर्किल होकर जाएंगे।
-तस्वीर महल चौराहा से जेल रोड पुल के नीचे होकर शमशाद चौराहे जाने वाले वाहन तस्वीर महल पर रोक दिए जाएंगे। -कोल तहसील तिराहे से जेल पुल, तस्वीर महल चौराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तहसील तिराहा से ही होकर जाएंगे।
विज्ञापन
-एएमयू से आने वाला जुलूस जब डी-विश्वास तिराहे पर आएगा। उस समय सारसौल चौराहा एवं रसलगंज चौराहा से तहसील आने वाले वाहनों को रोका जाएगा।
-देहलीगेट चौराहा से गूलर रोड एवं शहंशाह तिराहे, ब्लूवर्ड स्कूल तिराहे से गूलर रोड की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-बन्नादेवी तिराहा से गूलर रोड की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-मसूदाबाद चौराहे से होली चौक गूलर रोड की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-नादा पुल से देहलीगेट की ओर सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
भारी वाहनों का डायवर्जन
सारसौल चौराहा से शहर की ओर, एटा चुंगी चौराहा से कंपनीबाग की ओर आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस, महानगर बस सेवा आदि वाहन एटा चुंगी से क्वार्सी चौरासा, बोनेर तिराहा से कमालपुर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। आगरा, मथुरा की तरफ से सासनीगेट, शहर की तरफ आने वाले वाहन नए बाईपास से डायवर्ट होकर जाएंगे।
विज्ञापन