फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MU decided to file an appeal on NAAC grading

अलीगढ़ः एएमयू ने नैक ग्रेडिंग पर अपील दायर करने का लिया निर्णय

Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
MU decided to file an appeal on NAAC grading
नैक (नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल) की ओर से एएमयू को दी गई ग्रेडिंग को लेकर अपील दायर करने का निर्णय लिया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की समीक्षा में 3.24 के संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) के साथ एएमयू को ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। नैक की ओर से प्रदान की गई ग्रेडिंग का विश्लेषण करने के लिए कुलपति द्वारा गठित समिति की सिफारिश पर अपील दाखिल करने का निर्णय लिया गया है। समिति एएमयू से संबंधित एनएएसी की ओर से जारी असेस्मेंट आउटकम डाक्यूमेंट का विश्लेषण कर इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि ऐसे कई बिंदु हैं, जहां मैट्रिक्स के मूल्यांकन ने स्कोर को प्रभावित किया है और इसकी पुनर्समीक्षा की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि कुछ मानक हैं, जिनमें मूल्यांकन नहीं किया गया है और कुछ बिंदुओं पर दिया गया स्कोर उपलब्ध कराए गए वास्तविक डेटा से मेल नहीं खाता है। इसलिए प्राप्त किए गए अंकों और संबंधित ग्रेड पर अपील दायर करेंगे। यह निर्णय एक समिति की ओर से की गई सिफारिश के आधार पर लिया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शामिल हैं। प्रो. मंसूर ने कहा कि कुछ मानदंडों के संबंध में शिकायतें हैं, जिनके पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उन संस्थानों के लिए जो समीक्षा प्रक्रिया या इसके परिणाम या उससे संबंधित किसी भी अन्य मुद्दों से व्यथित हैं। नैक ने शिकायत निवारण दिशा निर्देश अधिसूचित किए हैं। विश्वविद्यालय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद अपील दायर करेगा। कुलपति द्वारा गठित समिति में प्रो. मोहम्मद नवेद संयोजक रैंकिंग समिति, प्रो. परवेज मुस्तजाब डीन, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय, प्रो. इकराम खान अध्यक्ष इलेक्ट्रानिक्स विभाग, प्रो. इम्तियाज अशरफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, प्रोफेसर एमएम सुफियान बेग प्राचार्य जेड एच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, प्रो. असद उल्लाह खान निदेशक आईक्यूएसी व प्रो. रिजवान खान पूर्व निदेशक आईक्यूएसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed