फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mpaign to demand Bharat Ratna for Neeraj

अलीगढ़ः नीरज को भारत रत्न देने की मांग को लेकर चलेगा अभियान

Tue, 20 Jul 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
mpaign to demand Bharat Ratna for Neeraj
पद्मभूषण गोपालदास नीरज की तृतीय पुण्यतिथि पर सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि आज से पूरे भारत वर्ष में नीरज को भारत रत्न दिलवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक सक्सेना, सचिव सुभाष सक्सेना, महामंत्री डॉ. रजत सक्सेना, मुकेश सक्सेना, युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना ने नीरज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अशोक सक्सेना और सुभाष सक्सेना ने बताया कि उन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भारत सरकार ने दो-दो बार सम्मानित किया, पहले पद्मश्री से, उसके बाद पद्मभूषण से नवाजा गया। यूपी युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना ने कि प्रधानमंत्री से गोपाल दास को भारत रत्न देने की मांग की। कहा कि आज से पूरे भारत वर्ष में नीरज को भारत रत्न दिलवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। गोष्ठी का संचालन योगेंद्र राज सिंह ने किया।
विज्ञापन

दीप किशोर सक्सेना एवं अमर बहादुर ने गीतों के माध्यम से नीरज को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में अभय कुमार जौहरी, मुकेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अर्जुन सक्सेना, आंनद सक्सेना, चिराग सक्सेना, सुनील सक्सेना, अमर बहादुर, दीप किशोर सक्सेना, प्रतिभा सक्सेना, सुनीता सक्सेना, संजीव कुदैशिया, प्रवीण सक्सेना, योगेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed