{"_id":"60f31a2c8ebc3e5ebb12b938","slug":"mp-expressed-displeasure-over-50-percent-work-of-drinking-water-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना का 50 फीसदी कार्य होने पर सांसद ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना का 50 फीसदी कार्य होने पर सांसद ने जताई नाराजगी
Sat, 17 Jul 2021 11:28 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सांसद राजवीर दिलेर व अन्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद राजवीर दिलेर की अध्यक्षता में हुई। सांसद ने केंद्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने एवं विभागीय योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं तथा सुझावों को सांसद के समक्ष रखा। राष्ट्रीय पेयजल योजना के तहत स्वीकृत योजना का 50 फीसदी कार्य होने पर सांसद ने नाराजगी जताई।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि एनआरएलएम योजना के तहत 326 समूहों का गठन किया गया है। प्राधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के निर्धारित लक्ष्य 210 के तहत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 1127, वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना में 34193, निराश्रित महिला पेंशन/विधवा पेंशन योजना में 23079 तथा दिव्यांगजन पेंशन योजना में 7380 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, परंतु इन योजनाओं के सापेक्ष धनराशि का आवंटन नहीं हुआ है । परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 6825 का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके तहत 5471 चयन प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अवशेष 144 का कार्य पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में 10526 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 10525 शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत परियोजना का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर सांसद ने नाराजगी जताई। अमृत योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों के कारण शहर में की गई सड़कों की खुदाई के पश्चात उनको ठीक न कराने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
जनपद में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 99422 तथा 44 वर्ष से अधिक आयु के 1.39 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। प्रतिदिन लगभग 6 से 7 हजार लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, जिससे जनपद में ऑक्सीजन की पूर्ति की जाएगी। 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के लिये पीकू वार्ड बनाया जा रहा है। सांसद ने कोरोना की तीसरी लहर के आने से पूर्व आवश्यक सभी जरूरतों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए 01 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में 34 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया था तथा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। डीएम ने परियोजना निदेशक को रजवाहों से निकलने वाली नालियों पर किए गए अवैध कब्जे के संबंध में जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सिंह, परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल, बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन, जिला उद्यान अधिकारी गम पाल सिंह, उप कृषि निदेशक एचएन सिंह आदि मौजूद थे।