फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Movement of heavy vehicles on Ramghat road closed yesterday

अलीगढ़ः रामघाट रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही कल बंद, आज रिहर्सल

Fri, 17 Sep 2021 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles on Ramghat road closed yesterday
अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम को लेकर काफी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। तय किया गया है कि बुधवार को आयोजन के दिन रामघाट रोड पर अतरौली तक भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सोमवार को अतरौली में आयोजन स्थल पर ड्यूटी में लगे अधिकारियों की ब्रीफ मीटिंग कर ली गई है और मंगलवार को वीवीआईपी फ्लीट व डायवर्जन व्यवस्था का रिहर्सल किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक हुई तैयारियों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से दो कंपनी पीएसी आयोजन के सुरक्षा इंतजामों के लिए मिली है, जबकि दो कंपनी पीएसी पहले से जिला मुख्यालय पर रिजर्व रहती है। इस तरह चार कंपनी पीएसी की मदद से सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी। इसके अलावा जोन स्तर से अभी तक दो सीओ, छह इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, 60 सिपाही, 10 महिला सिपाही, 6 ट्रैफिक सिपाही, 2 ड्राइवर मय वाहन, फायर स्टाफ आदि मिला है। इसके अलावा, कुछ अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी मिल रहे हैं। यह फोर्स धनीपुर एयरपोर्ट से आयोजन तक तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, आयोजन स्थल पर एक वीवीआईपी लाउंज, तीन पार्किंग बनाई गई हैं, जबकि एक पब्लिक के खाने का स्थल रहेगा। सभी पर अलग-अलग सुरक्षा प्रभारी, जोन व सेक्टर प्रभारी पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वहीं अतरौली से क्वार्सी सर्किट हाउस तक एक व सर्किट हाउस से धनीपुर तक एक जोन बनाया गया है। सोमवार को आयोजन स्थल पर हुई ब्रीफ मीटिंग में डीएम-एसएसपी के अलावा सांसद राजीवर सिंह राजू भैय्या, मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक दो सीएम, दो राज्यपाल का आना तय
अभी तक मिले वीवीआईपी इनपुट के अनुसार यूपी सीएम के अलावा उत्तराखंड सीएम, उत्तराखंड राज्यपाल, राजस्थान राज्यपाल आना तय है। इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों के पूर्व सीएम, भाजपा व संघ के शीर्ष पदाधिकारी, प्रदेश व केंद्र सरकार के कई मंत्रियों के आगमन का भी इनपुट मिल रहा है।
-पूर्व सीएम के त्रयोदशी संस्कार में वीवीआईपी आगमन को लेकर सुरक्षा के हर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। ड्यूटियां लगा दी गई हैं। बाहर से भी फोर्स मिला है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
कल इस तरह यातायात रहेगा डायवर्ट
1- अतरौली की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित: एटा/कानपुर वाले वाहन बोनेर से डायवर्ट। कासगंज/छर्रा के वाहन गंगीरी तिराहा से पनैठी की ओर डायवर्ट। दिल्ली/गभाना के वाहन खेरेश्वर की ओर डायवर्ट रहेंगे। आगरा/मथुरा रोड के वाहन शहर में नहीं आएंगे, बाईपास से निकलेंगे। पलवल/दिल्ली वाले वाहन खैरेश्वर चौराहे से डायवर्ट। क्वार्सी चौराहे से कोई भी भारी वाहन अतरौली की ओर नहीं जाएगा।
2-बुलंदशहर/नरौरा की ओर से अतरौली की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित: नरौरा की ओर से आने वाले वाहन डिबाई से एफएम तिराहा होकर सारसौल की ओर डायवर्ट होंगे।
3- अतरौली में इस तरह होगी पार्किंग व्यवस्था: अलीगढ़, पाली, छर्रा, गोधा से आने वाले वाहनों की पार्किंग अतरौली में सावंरिया हॉस्पिटल के सामने। रायपुर स्टेशन की ओर से व नरौरा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग अतरौली पैंठ चौराहे नवीन अनाज मंडी पर।

यह व्यवस्था सुबह 1 सितंबर से आयोजन समापन तक रहेगी। इस दौरान लोगों से पुलिस ने अपील की है कि कार्यक्रम स्थल पर आपत्तिजनक सामान, बैग आदि न लाएं और प्रतिबंधित मार्गों पर गुजरने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed