{"_id":"5980ed804f1c1bbd0e8b46d5","slug":"moussere-killed-by-molesting-mother-and-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बहन को गाली देने पर मौसेरे भाई ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बहन को गाली देने पर मौसेरे भाई ने मार डाला
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बलकरन नगरिया में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके मौसेरे भाई ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि वह अपनी मां और बहन की गालियां दे रहा था, जिस पर मौसेरे भाई ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृत युवक की मां की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
सीओ इगलास आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बलकरन नगरिया निवासी गुड्डू पुत्र रणधीर(35) राजमिस्त्री का काम करता था। दो दिन से घर पर शराब पीकर पहुंच रहा था। मंगलवार को भी देर शाम घर पर पहुंचा तो शराब के नशे में था।
घर पहुंचने के बाद अपनी मां तथा बहन को गाली देने लगा। इसी दौरान गाली सुनकर मौसेरा भाई राजू पुत्र खुशीराम मौके पर पहुंच गया। उसने गाली न देने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजू ने गुड्डू को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसने इस कदर पीटा कि गुड्डू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद मौसेरा भाई फरार हो गया। जानकारी पर सीओ और कोतवाल अरविंद कुमार राठौर मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गुस्से ने छीना सहारा
रक्षाबंधन से चंद रोज पहले ही एक बहन ने अपना भाई खो दिया। मां ने अपना बेटा आैर रोजी-रोटी का सहारा। गाली बकने के नाम पर मौसेरे भाई की बेरहमी मौत बन गई। लोग आरोपी से बेहद खफा रहे।