{"_id":"6a5be5ce5b3149cf480a375c","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-tractor-trolley-aligarh-news-c-426-1-sali1013-108-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर ट्रॉला की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर ट्रॉला की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कस्बा स्थित सीएचसी में नवजात भतीजे और भाभी से मिलकर गांव लौट रहे युवक की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घटना से गांव भूतपुरा में भी शोक व्याप्त है।
भूतपुरा निवासी अनिल कुमार की गर्भवती पत्नी कीर्ति देवी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थीं। यहां पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल से लेकर घर तक खुशियों का माहौल था। ये खुशियां घंटे भर में ही मातम में बदल गईं।
अस्पताल में मौजूद अनिल का छोटा भाई अशोक (25) रात 11 बजे घर जाने के लिए बाइक से निकला। जैसे ही वह बरौठा नहर पुल के निकट पहुंचा, तभी ट्रैक्टर ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता कल्याण सिंह, मां लज्जा देवी, पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक की साल भर पहले ही शादी हुई थी, जिससे दो माह की एक बेटी है। एसएचओ हरिभान सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर ट्रॉला चालक की तलाश जारी है।