{"_id":"681e39c1f72424cbac03ee4c","slug":"mother-of-maheshwari-creative-club-patron-sanjay-maheshwari-passes-away-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय महेश्वरी की माता का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय महेश्वरी की माता का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
Fri, 09 May 2025 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 10:52 PM IST
सार
शहर के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी नेता, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। शाम को कालीदह शमशान गृह पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र संजय माहेश्वरी ने दी।
विज्ञापन
सुशीला गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
श्री महेश्वर इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गांधी की पत्नी एवं माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी की माता जी सुशीला गांधी (72 वर्ष) का 9 मई को निधन हो गया। आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस लीं।
विज्ञापन
इससे माहेश्वरी समाज सहित अन्य वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह सराय मानसिंह स्थित आवास पर लाई गई। शहर के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी नेता, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। शाम को कालीदह शमशान गृह पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र संजय माहेश्वरी ने दी। वह अपने पीछे पुत्र वधु देविका माहेश्वरी, पौत्र आदित्य माहेश्वरी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गईं।
विज्ञापन
इस मौके पर उद्यमी सुमित सराफ, अमित सराफ, श्री महेश्वर इंटर कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक मुकेश बिहारी भट्टर, कांग्रेस नेता योगेश दीक्षित, रामकुमार सादानी, रघुवंश राठी, नवनीत महेश्वरी, संजीव गोदानी, सतीश माहेश्वरी, डाॅ. मौसम गुप्ता, डॉ. अजय, अमित उपाध्याय, राजीव जैन, गिर्राज गोदानी, अशोक सक्सेना, ठाकुर शैलेंद्रपाल सिंह, मृगेंद्र पाल सिंह, ठाकुर उदयराज सिंह, मुनेश जैन, विवेक शर्मा, रितेष भूतड़ा, राजीव माहेश्वरी, प्रवीन माहेश्वरी, मदन मोहन तापड़िया, देवेंद्र गांधी, मनीष चाणक मौजूद रहे।
विज्ञापन