माता बनी कुमाता: तीसरी बेटी होने पर तंबाकू का पाउडर खिलाकर उसे मार डाला, रिपोर्ट दर्ज, महिला गिरफ्तार
यवनेश ने अपनी पत्नी से पूछा कि आखिर यशिका की मौत कैसे हुई, उसने बताया कि तीसरी बेटी होने पर तंबाकू का पाउडर खिलाकर मार दिया। इसके बाद यवनेश ने पुलिस को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में जवां के गांव गढ़िया भोजपुर में तीसरी बेटी होने से परेशान महिला ने अपनी 22 दिन की नवजात बच्ची यशिका को तंबाकू का पाउडर खिलाकर मार डाला। दो दिन पहले हुई घटना के संबंध में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दफनाई गई बच्ची को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी है।
गिरफ्तार महिला नगीना देवी गांव गढ़िया भोजपुर निवासी यवनेश की पत्नी है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब 1 अगस्त को यवनेश ने अपनी पत्नी से पूछा कि आखिर यशिका की मौत कैसे हुई, उसने बताया कि तीसरी बेटी होने पर तंबाकू का पाउडर खिलाकर मार दिया। इसके बाद यवनेश ने पुलिस को सूचना दी।
यवनेश ने बताया कि उसकी शादी 12 अप्रैल 2019 को नगीना पुत्री सुरेश निवासी मन्दिर नगला खुशपुरा थाना दादों के साथ हुई थी। हमारे दो बेटियां मुदिता नायक व कौशिकी नायक पहले से हैं। आठ जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवां में तीसरी बेटी यशिका हुई। तीसरी भी बेटी होने से नगीना खुश नहीं थी।
30 जुलाई को मेरे परिवार वाले घर से बाहर गए थे। दिन में करीब दो बजे वापस आए। मेरे छोटे भाई की पत्नी ने यशिका को देखा तो वह ठंडी व नीली पड़ी थी। परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार ने यशिका को एक दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया था।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पति की तहरीर मुकदमा लिखा गया है। महिला ने घटना करने की बात स्वीकार की है, उसे जेल भेज दिया गया है। चूंकि परिजनों में शव दफना दिया था, अब मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर उसे निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिलाधिकारी को भी इस संबंध में सूचना दी गई है।