फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother dragged by crocodile brave daughter saved

बहादुरी: मां को खींच ले जा रहा था मगरमच्छ, बेटी ने दरांती से मगमच्छ की आंख पर किए कई वार, ऐसे बचाया जननी को

Fri, 21 Apr 2023 08:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 08:09 PM IST
सार

काली नदी के किनारे मां हरी घास को काट रही थी। तभी नदी से निकलकर मगरमच्छ उनके पास आ गया और उनके हाथ को अपने मुंह में भर लिया। मगरमच्छ महिला को पानी के अंदर खींचकर ले जाने लगा। तभी सत्यवती ने बेटी गुड़िया को आवाज लगाई।

विज्ञापन
Mother dragged by crocodile brave daughter saved
बहादुर बेटी गुड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली के गांव अहमदपुरा में एक बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी मां को मगरमच्छ के चंगुल से मुक्त करा लिया। मगरमच्छ के दांतों से महिला के हाथ जख्मी हो गए। महिला का उपचार कराया जा रहा है। बेटी की बहादुरी पर ग्रामीण बेहद खुश हैं, उन्होंने बेटी को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


घायल मां

गांव अहमदपुरा निवासी 45 वर्षीय सत्यवती देवी पत्नी शोभाराम मजदूरी करती हैं। काली नदी के निकट उनके खेत हैं। शुक्रवार को मां अपनी 15 साल की बेटी गुड़िया के साथ खेत पर काम करने गईं थीं। वह अपने मवेशियों के लिए दरांती से काली नदी के किनारे हरी घास को काट रहीं थीं। तभी नदी से निकलकर मगरमच्छ उनके पास आ गया और उनके हाथ को अपने मुंह में भर लिया। 
विज्ञापन


मगरमच्छ महिला को पानी के अंदर खींचकर ले जाने लगा। तभी सत्यवती ने बेटी गुड़िया को आवाज लगाई। गुड़िया के हाथ में भी दरांती लगी थी। गुड़िया ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से मगमच्छ की आंख पर कई वार किए। बेटी को मगरमच्छ से लड़ते देख सत्यवती में भी हिम्मत आ गई। उन्होंने भी दूसरे हाथ में लगी दरांती मगरमच्छ की मुुंह में जोर से डाल दी, जिससे महिला मगरमच्छ के दांतों से छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed