फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother committed suicide in worry of daughter marriage, relatives blame to Murder in aligarh

यूपी: बेटियों की शादी की चिंता में मां ने की आत्महत्या, महिला के मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप 

Fri, 10 May 2019 02:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mother committed suicide in worry of daughter marriage, relatives blame to Murder in aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना क्षेत्र के गांव नसैराबाद में बुधवार देर रात 45 साल की माया देवी पत्नी अजब सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बेटियों की शादी को लेकर चिंतित रहती थी। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव नसैराबाद निवासी अजब सिंह पुत्र अतवीर सिंह किसान हैं। उनकी शादी हाथरस के सिंकदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव पचायता की माया देवी पुत्री मेवाराम से हुई थी। अजब सिंह की चार संतानें हैं। इनमें दो बड़ी बेटियां हैं। किसी तरह उनके परिवार का गुजर बसर चलता है। बेटियों की शादी को लेकर अजब सिंह की पत्नी माया देवी कई दिनों से अपने पति पर दबाव डाल रही थीं। बेटियों की शादी को लेकर ही पति-पत्नी में अनबन भी चल रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार की रात गांव में ही एक लड़की की बरात आई हुई थी। चढ़ रही बरात को देखने के बाद माया अपने घर आ गई और साड़ी का फंदा बनाकर उससे झूल गई। रात करीब दो बजे चढ़ रही बरात देखने के बाद माया का बेटा घर आया तो देखा की मां फंदे पर झूल रही है। बेटे की चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। महिला को उपचार के लिए सिकंदराराऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माया की मौत की जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की। मृतका के परिजन पहले तो उसकी मौत की वजह बीमारी बताए, लेकिन जब गहनता से पूछताछ हुई तो पति अजब सिंह ने फंदे पर लटकने की बात स्वीकारी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में एसओ मृदुल कुमार ने बताया कि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed