फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother and daughter died after being hit by Tejas

Aligarh News: तेजस की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

Mon, 17 Mar 2025 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter died after being hit by Tejas
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के पला फाटक के पास रविवार शाम तेजस राजधानी एक्सप्रेस (नई दिल्ली-भुवनेश्वर) की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद 35 मिनट तक कानपुर की तरफ का ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। थाना सासनीगेट क्षेत्र के पला सहिबाबाद निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी शशि अपनी दो वर्षीय पुत्री दुर्गेश के साथ देवी नगला मिथिलापुरी की ओर से रात करीब आठ बजे पला साहिबाबाद जा रहीं थीं। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पार करते समय मां-बेटी नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद पति प्रदीप कुमार बाल बाल बच गए। चालक दल ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को दाऊद खां स्टेशन से पहले रोक लिया। ट्रेन के रुक जाने से कानपुर की ओर डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। हादसे की खबर स्टेशन मास्टर दाऊद खान ने इलाका पुलिस और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। सूचना पर थाना गांधीपार्क पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे। सीओ बन्नादेवी राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मां बेटी की मौत हुई है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


---------

चीखता- चिल्लाता रह गया प्रदीप

हादसे के वक्त शशि के साथ उसका पति प्रदीप भी मौजूद था। जब शशि और बेटी दुर्गेश के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी ट्रेन को आता देख उसने शोर भी मचाया था, लेकिन ट्रेन के शोर के बीच उसकी आवाज शशि के कानों तक नहीं पहुंच सकी। तब तक दोनों मां बेटी ट्रेन की चपेट में आ चुके थे। हादसे के बाद प्रदीप बदहवास हो गया। प्रदीप का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना था कि आंखों के सामने ही पत्नी और बेटी की जान चली गई।
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed