{"_id":"656cd2829c53d7ac0109c749","slug":"most-private-schools-will-become-examination-centers-in-atrauli-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: अतरौली में सर्वाधिक निजी विद्यालय बनेंगे परीक्षा केंद्र, अन्य तहसीलों में ये हैं प्रस्तावित सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: अतरौली में सर्वाधिक निजी विद्यालय बनेंगे परीक्षा केंद्र, अन्य तहसीलों में ये हैं प्रस्तावित सेंटर
Mon, 04 Dec 2023 04:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Dec 2023 04:40 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष 1,06,340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 54,570 परीक्षार्थी और इंटर में 51,770 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
up bord, यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए जिले में 140 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें अतरौली तहसील में सर्वाधिक 26 निजी विद्यालय परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
अतरौली में दो राजकीय इंटर कॉलेज, 11 शासकीय सहायता प्राप्त, 26 निजी विद्यालय कुल 39 प्रस्तावित केंद्र हैं। गभाना में चार राजकीय इंटर कॉलेज, 8 शासकीय सहायता प्राप्त, दो निजी विद्यालय कुल 14 प्रस्तावित केंद्र हैं। इगलास में तीन राजकीय इंटर कॉलेज, 12 शासकीय सहायता प्राप्त, तीन निजी विद्यालय कुल 18 प्रस्तावित केंद्र हैं। खैर में चार शासकीय सहायता प्राप्त, 14 निजी विद्यालय कुल 18 प्रस्तावित केंद्र हैं। कोल में छह राजकीय इंटर कॉलेज, 29 शासकीय सहायता प्राप्त, 26 निजी विद्यालय कुल 51 प्रस्तावित केंद्र हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष 1,06,340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 54,570 परीक्षार्थी और इंटर में 51,770 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्ति और शिकायत के संबंध में 29 नवंबर को प्रत्यावेदन लिए जा चुके हैं। केंद्र घट और बढ़ भी सकते हैं।
विज्ञापन