फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mosque wall retracted four feet

मस्जिद की दीवार चार फुट पीछे हटाई

Wed, 16 Oct 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
mosque wall retracted four feet
नई बस्ती स्थित मस्जिद की दीवार को तोड़ते मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस
विज्ञापन

72 साल पहले नईबस्ती मोहल्ले में बनी मस्जिद की चार फुट दीवार पीछे कर ली गई है, क्योंकि वह नाले पर बनी थी। मस्जिद कमेटी का मानना है कि कब्जे वाली जमीन पर नमाज पढ़ना मुनासिब नहीं लग रहा था। सफाई कर्मियों को सफाई करने में दिक्कत होती थी। ऐसे हालात में दीवार को नाले से पीछे करने का फैसला लिया गया। यही नहीं इस मोहल्ले में मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा भी है, जो कौमी एकता की मिसाल है।

नई बस्ती में वर्ष 1947 में मस्जिद की तामीर (निर्माण) की गई थी। हालांकि, जिन्होंने मस्जिद की तामीर कराई थी। वो अब दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार के लोग इस मस्जिद की देखभाल करते हैं। मस्जिद का एक हिस्सा नगर निगम के नाले पर था। यह बात कमेटी के लोगों को कचोटती रहती थी कि अवैध जगह पर नमाज मुनासिब नहीं है। इसके बाद आसपास के लोगों व मस्जिद के जिम्मेदारानों ने आपस में फैसला कर मस्जिद के एक हिस्से को तुड़वा दिया, जो चार फुट की जगह थी। टूटी जगह पर वजू खाना था, जहां लोग वजू करते थे। दीवार पीछे होने से नाला खुल गया, जहां अब आसानी से सफाई हो सकेगी। जिले का यह पहला मोहल्ला है, जहां मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा है और उसके मानने वाले भी हैं।
विज्ञापन

मस्जिद की दीवार पीछे होने से नाला पूरी तरह खुल गया है, जिसकी सफाई आसानी से होगी, प्रधानमंत्री की स्वच्छता के संदेश को बल मिलेगा।
- बब्लू अब्बासी, अध्यक्ष मस्जिद कमेटी
................
कमेटी ने तय किया कि कब्जेवाली जगह पर नमाज पढ़ना मुनासिब नहीं है, क्योंकि इसे अवैध माना जाता है। इसलिए दीवार पीछे हटाने का फैसला किया गया।
- सरफराज अब्बासी, सचिव, मस्जिद कमेटी
...............
मुस्लिम समाज के लोगों ने एक बेहतर पहल की है। उम्मीद है कि इस कार्य से लोग प्रेरणा लेंगे, जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए।
-कृष्ण कुमार अरोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed