फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than four thousand children and women vaccinated

अलीगढ़ : चार हजार से अधिक बच्चों एवं महिलाओं को लगा टीका

Tue, 08 Mar 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
More than four thousand children and women vaccinated
पला साहिबाबाद में मिशन इंद्रधनुष का निरीक्षण करते एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय। - फोटो : CITY OFFICE
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पला साहिबाबाद में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ अपर निदेशक डॉ. एसके उपाध्याय ने किया। पहले दिन 322 सत्रों में चार हजार से अधिक बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जनपद में दो साल से कम उम्र के 18 हजार बच्चे एवं करीब 8 हजार गर्भवती महिलाएं नियमित टीकाकरण से वंचित है। घर-घर सर्वे कर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि अभियान के पहले दिन 3809 बच्चे एवं 1212 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

करीब 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है। यूपीएचसी पला साहिबाबाद पहुंचे सीएमओ ने टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने कहा कि नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण किया जाए। डिप्टी डीआईओ शरद गुप्ता ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटावायरस, मीजल्स रूबेला, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, आईपीवी, पीसीवी, हेपे टाइपिस्ट बी का टीका लगाया जाता है। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण
अलीगढ़। पला साहिबाबाद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एडी हेल्थ ने कायाकल्प योजना 2021 एवं 2022 के अंतर्गत होने वाले बाहरी मूल्यांकन में आए अंतराल को बेहतर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडलीय नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. एमके माथुर, डॉ. अंशु सक्सेना, अकबर खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed