फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than five thousand crore rupees's work done in Atrauli: Raju

अतरौली में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के काम : राजू

Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than five thousand crore rupees's work done in Atrauli: Raju
अतरौली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू। - फोटो : CITY OFFICE
अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की जनसभा में सांसद (एटा) राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि अतरौली विधान सभा क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के काम हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो साल की विधायक निधि कोरोना में चली गई। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सभी कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी अगले बीस साल कहीं जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्म एवं संप्रदाय का वोट हमें मिल रहा है। यह सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ में विश्वास रखती है। भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 2017 में जो संकल्प लिया था, वह पूरा हुआ है। आज माता-बहनें सुरक्षित हैं। कानून का राज स्थापित हुआ है। सह प्रदेश प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि बीमारू उत्तर प्रदेश अब बढ़ता और चढ़ता हुआ प्रदेश है। स्थानीय निवासी रईस खान ने कहा कि सरकार ने गरीबों को मदद की है। अल्पसंख्यकों का बीस प्रतिशत वोट भाजपा को मिल रहा है। सरकार से हमें कोई परेशानी नहीं है। कार्यक्रम को संदीप रोहिला, कैलाश बघेल, ठाकुर श्यौराज सिंह, ठाकुर दास शर्मा, हर प्रसाद नायक, चौधरी नत्थू सिंह, सुरेश यादव, वीरेंद्र वार्ष्णेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का नहीं रखा गया ध्यान
गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया। निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ लोग आंक रहे थे। जनसभा में मास्क एवं दूरी का ध्यान नहीं रखा। अधिकतर लोग लापरवाह नजर आए। कई बार तो एक के ऊपर एक नजर आ रहे थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोग झुंड बनाकर भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। एक हजार लोगों के लिए अनुमति ली गई थी। लोग अनुमानित तौर पर निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के पहुंचने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed