{"_id":"65b4b166ed8dbca2ce086ce9","slug":"more-than-five-lakh-rupees-were-looted-from-the-businessman-at-khar-anaj-mandi-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर सब्जी मंडी गेट पर व्यापारी से पांच लाख से अधिक लूटे, बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर सब्जी मंडी गेट पर व्यापारी से पांच लाख से अधिक लूटे, बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 27 Jan 2024 01:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 01:02 PM IST
सार
खैर के मोहल्ला मालीपुर निवासी सब्जी व्यापारी रामेश्वर दयाल सुबह साढ़े पांच बजे अपने घर से मंडी के लिए निकले। अनाज मंडी के गेट पर चार बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे के बल पर पांच लाख 78 हजार रूपये लूट लिए और भाग गए। व्यापारी ने खैर थाने में लूट की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी संग अन्य व्यापारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में खैर स्थित अनाज मंडी के गेट पर सब्जी व्यापारी से बदमाश पांच लाख 78 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। व्यापारी ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर के मोहल्ला मालीपुर निवासी रामेश्वर दयाल कुशवाह सुबह अपने बही खाता, रूपयों का थैला लेकर खैर नवीन सब्जी मंडी स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और कनपटी पर तमंचा रख पैसों से भरा थैला लूट लिया और मारपीट कर उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को अपनी सारी घटना बताई। लूट की घटना को लेकर सब्जी मंडी व्यापारियों और आढ़तियों ने थाने में आकर रोष व्यक्त किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित व्यापारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे घर से मंडी जाने के लिए निकला। अनाज मंडी गेट के पास चार व्यक्ति खड़े थे, उनमें से एक सिगरेट पीते हुए गली में गया। तीन बदमाशों ने व्यापारी की बाइक रूकवाई और तमंचे के बल पर पांच लाख 78 हजार रूपये, बैग, मोबाइल छीन लिये। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। कुछ दूरी पर व्यापारी का लूटा हुआ मोबाइल बरामद हो गया है।