फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 50% absent in engineering services pre exam

अलीगढ़ः इंजीनियरिंग सर्विसेज प्री परीक्षा में 50 फीसदी से अधिक रहे गैरहाजिर

Sun, 18 Jul 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
More than 50% absent in engineering services pre exam
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंजीनियरिंग सर्विसेज प्री परीक्षा में 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सुबह की पाली में नॉन टेक्निकल प्रश्नपत्र सरल आया था। लेकिन शाम की पाली में टेक्निकल प्रश्नपत्र को हल करने में पसीने छूट गए। परीक्षा के दौरान एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। तीनों परीक्षा केंद्रों के बाहर पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्री परीक्षा के लिए जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर 1135 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज और श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 1135 में से 561 ने परीक्षा दी और 574 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हर केंद्र पर एक-एक ट्रक पीएसी भी तैनात की गई थी। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सुबह की पाली में नॉन टेक्निकल प्रश्नपत्र आया था। जिससे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जबकि शाम की पाली में टेक्निकल प्रश्नपत्र को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

- सुबह की परीक्षा अच्छे से हल की। शाम की पाली में आयोजित प्रश्नपत्र को हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया है। -रुकमणि गुप्ता, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरा प्रश्नपत्र हल करने में काफी मेहनत लगी है। पेपर अच्छा गया है। अच्छे नंबर आने की आशा है। परिणाम जारी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है। -गौरव सिंह, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed