फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 150 roadways buses are damaged

अलीगढ़ः पूरे मंडल में खराब पड़ी हैं 150 से अधिक रोडवेज बसें

Sat, 09 Oct 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
More than 150 roadways buses are damaged
मंडल के सातों डिपो में 150 से अधिक रोडवेज बस खराब पड़ी हुई हैं। तमाम समस्याओं के चलते ये बसें डिपो में ही खड़ी हुई हैं। टायर से लेकर बैटरी या मेकेनिकल खराबी के चलते इन बसों को सड़कों पर दौड़ाया नहीं जा सकता है। वहीं 90 से अधिक कंडम बसों से यात्रियों को सफर कराने के लिए परिवहन निगम मजबूर है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल में सात डिपो हैं। हाथरस डिपो में 77, अलीगढ़ में 115, बुद्ध विहार में 133, नरौरा में 49, कासगंज में 86, एटा में 150 और अतरौली में 48 रोडवेज बस हैं। कुल 658 बसें यात्रियों के सफर के लिए लगी हैं। इनमें से 90 बसें अनुबंधित वाली हैं। इन्हीं बसों में 150 से अधिक बसें विभिन्न डिपो पर विभिन्न खामियों के चलते खड़ी हुई हैं। वहीं 90 बस ऐसी भी हैं, जो कंडम की सीमा को पार कर चुकी हैं। इसके बावजूद सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शासन ने दस साल और 11 लाख किलोमीटर का मानक कंडम के लिए माना है। मंडल में 90 बसें ऐसी हैं, जो इन दोनों शर्तों को पूरा कर चुकी हैं। इसके बावजूद यात्रियों को ढो रही हैं। जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता, तब तक यह बसें दौड़ती रहेंगी। इसके अलावा 150 से अधिक बसें विभिन्न कमियों के चलते खड़ी हैं। बैटरी, टायर, इंजन में खराबी या अन्य तकनीकी कमी है, लेकिन इसको दुरुस्त करने के लिए कोई सामान नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान के अभाव में वर्कशॉप पर रोडवेज बस खड़ी हैं, सामान आते ही इन्हें दुरुस्त करवा लिया जाएगा। कंडम बसों की सूची तैयार कराएंगे। अगर ये बसें चलने की हालत में नहीं होंगी तो इनकी नीलामी कराई जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों से निर्देश लेकर कार्यवाही करेंगे। - मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed