{"_id":"66a98d58d3e90e7845014579","slug":"monkeys-attack-bite-woman-in-market-crowd-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100615-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाजार की भीड़ में बंदरों ने महिला पर किया हमला, काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाजार की भीड़ में बंदरों ने महिला पर किया हमला, काटा
Wed, 31 Jul 2024 06:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम कस्बे के मुख्य बाजार में एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। उसकी पीठ पर काटा और पंजों से शरीर पर खरोंचा। शोर सुनकर दुकानदारों ने डंडे लेकर खदेड़ा तब बंदर भागे।
कस्बे के मोहल्ला जाटवान निवासी रानी अपने छोटे बच्चे और मां के साथ सोमवार की देर शाम कस्बे के मुख्य बाजार में सामान लेने पहुंची थीं। अचानक घुड़की देते हुए कुछ बंदर उनकी ओर झपटे। दो-तीन बंदरों ने हमला कर दिया। वह बचने का प्रयास करते हुए सिर नीचे कर बैठ गईं। इसी बीच एक बंदर ने उनकी पीठ में काट लिया। वहीं अन्य बंदर ने शरीर पर पंजों से खरोंच मार दी। उनकी चीख पर दुकानदार दौड़कर पहुंचे और बंदरों को खदेड़ा।