{"_id":"602ebb148ebc3ee960757109","slug":"molestation-alleged-on-homeguard-beaten-to-homegaurd-city-office-news-ali25662059","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को सरेराह पीटा, फिर छेड़खानी का आरोप मढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड को सरेराह पीटा, फिर छेड़खानी का आरोप मढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी पैंठ इलाके में बुधवार को होमगार्ड संग मारपीट कर कार्रवाई के घेरे में आई महिला बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। वहां उसने खुद के व अपनी बहुओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए क्वार्सी थाने में तैनात होमगार्ड के खिलाफ शिकायत दी। पहले तो एसएसपी हैरान रह गए। मगर जब उन्होंने सच्चाई पता कराई तो वीडियो सामने आ गया, जिसमें महिला ही होमगार्ड को पीट रही है। इस पर उन्होंने क्वार्सी पुलिस को महिला के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
वाकया इस तरह है कि क्वार्सी पैंठ में चना-चिड़वा बेचने वाली महिला के पास बुधवार सुबह थाने में तैनात होमगार्ड चिड़वा खरीदने पहुंचा था। इस दौरान लेनदेन को लेकर उसका महिला से विवाद हो गया। दोनों में तू तू मैं मैं के बीच महिला ने होमगार्ड पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और होमगार्ड की पिटाई कर दी।
इस दौरान कुछ लोगों ने महिला को पीटते हुए का वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला को लगा कि कहीं वह फंस न जाए तो बृहस्पतिवार को खुद अपने बेटे के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी के सामने खुद के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने व बहुओं से छेड़खानी करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान एसएसपी ने जब क्वार्सी कोतवाल को लाइन पर लिया और वीडियो की बात सामने आई तो एसएसपी दंग रह गए। कोतवाल ने बताया कि महिला के खिलाफ होमगार्ड ने लिखित तहरीर दे रखी है। उल्टा उस पर पीटने का आरोप है और वीडियो का साक्ष्य है। इस पर एसएसपी ने महिला के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। क्वार्सी पुलिस के अनुसार देर शाम मामले में महिला व उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।