फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Modified silencers destroyed

Aligarh News: खैर में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 मॉडिफाइड साइलेंसर किए नष्ट

Tue, 04 Nov 2025 02:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 02:55 PM IST
सार

खैर में ऑटो पार्ट्स दुकानदारों ने स्वयं  ऐसे प्रतिबंधित साइलेंसरों को कोतवाली परिसर के सामने मैदान में रोड रोलर के जरिए नष्ट कराया।

विज्ञापन
Modified silencers destroyed
प्रतिबंधित साइलेंसरों को नष्ट करवाते हुए पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

खैर में ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 3 नवंबर को खैर सीओ वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा कसा गया। ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस को दुकानों से बिना जाली वाले करीब 300 प्रतिबंधित साइलेंसर बरामद हुए।

विज्ञापन

4 नवंबर दोपहर को दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से ऐसे प्रतिबंधित साइलेंसरों को कोतवाली परिसर के सामने मैदान में रोड रोलर के जरिए नष्ट कराया। इस दौरान खैर ट्रैफिक इंचार्ज वरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी, मदन मुरारी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


ऑटो पार्ट्स व्यापारी सुरेश राणा ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि भविष्य में प्रतिबंधित या मॉडिफाई साइलेंसरों की बिक्री न की जाए, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक उल्लंघन की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed