फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Modi,shah And yogi go from india : Amu Students

मोदी, योगी, रक्षा मंत्री को देश से बाहर निकालोः एएमयू छात्र

Tue, 14 Jan 2020 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Modi,shah And yogi go from india : Amu Students
प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद तारिक। - फोटो : CITY OFFICE
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी, एनपीआर, जेएनयू हिंसा को लेकर मंगलवार को एएमयू में कक्षाओं के बहिष्कार के साथ ही छात्र-छात्राओं ने व्हाइट कोट और ब्लाइंड मार्च निकाला। इस दौरान छात्र नेता ने योगी, मोदी, शाह, रक्षा मंत्री को पाकिस्तान, अफगानिस्तान भेजने की आवाज बुलंद की। साथ ही भाजपा से आजादी मांगने से लेकर वीसी और रजिस्ट्रार मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को चुंगी गेट से लेकर बाब-ए-सैयद तक व्हाइट कोट मार्च निकाला गया। इसमें मेडिसिन फैकल्टी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि मास कम्यूनिकेशन विभाग से ब्लाइंड मार्च निकाला गया। मार्च में डेंटल कालेज, जेएन मेडिकल कॉलेज, तिब्बिया कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल रहे। ब्लाइंड मार्च के विषय में छात्राओं का कहना था कि इसके माध्यम से यह दिखाया गया है कि इस समय सभी अंधे हो गए हैं। एटा चुंगी गेट पहुंचने के बाद छात्र मार्च की शक्ल में बाब ए सैयद की ओर बढ़े। मार्च में शामिल छात्राओं का कहना था कि उन्होंने पुलिस बर्बरता के खिलाफ और सीएए, एनआरसी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। साथ ही मांग की है कि छात्रों पर दर्ज की गई एफआईआर वापस ली जाए। वहीं, एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल सुभान राथर ने कहा कि देश में जो भी धर्म की राजनीति कर रहे हैं, वह चाहे मोदी हों, योगी हों उन्हें देश से बाहर निकालने की कोशिश जारी रहेगी। धार्मिक आधार पर लोगों को लड़वाने वालों को इस देश में कोई जगह नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

अमित शाह, योगी, मोदी, रक्षा मंत्री को देश से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए क्योंकि बाबा साहेब ने जो संविधान त्याग और बलिदान से बनाया, यह लोग उस संविधान का अपमान करना चाहते हैं। इसलिए इनको पाकिस्तान और अफगानिस्तान भेज देना चाहिए। मार्च के दौरान निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सैयद माजिन जैदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed