फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Modi or Yogi may come to inaugurate 600 MW unit

अलीगढ़ः 600 मेगावाट यूनिट का उद्घाटन करने आ सकते हैं मोदी या योगी

Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Modi or Yogi may come to inaugurate 600 MW unit
हरदुआगंज तापीय परियोजना, कासिमपुर में 660 मेगावाट क्षमता की नई इकाई का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने उद्घाटन कर सकते हैं। इसको लेकर कासिमपुर में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही हैं। नई इकाई का लोड बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 दिसंबर 2015 को हरदुआगंज तापीय परियोजना, कासिमपुर में 660 मेगावाट क्षमता की नई इकाई की नींव रखी थी। करीब 600 करोड़ रुपये की इस इकाई का निर्माण जापानी कंपनी तोशीबा कर रही है। सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया हो चुकी है। अब इकाई का लोड बढ़ाया जा रहा है। 300 मेगावाट उत्पादन का ट्रायल हो चुका है। अब लोड बढ़ाकर 660 मेगावाट तक लाना है। सूत्रों का कहना है कि दिसंबर में लोकार्पण होना है। प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। हालांकि, अधिकारिक रूप से अभी कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन, कासिमपुर में युद्धस्तर पर तैयारियां जरूर शुरू हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट होने वाली है। कॉलोनी में सड़क का काम तेजी से चल रहा है। पहले जनवरी 2021 में उद्घाटन होना था लेकिन कोरोना काल में व्यवधान आने के कारण विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

नई इकाई शुरू होने के बाद 1280 मेगावाट का होगा उत्पादन
660 मेगावाट की नई इकाई शुरू होने जा रही है। पहले से यहां 250-250 मेगावाट की दो इकाइयां चल रही हैं। इसके अतिरिक्त 120 मेगावाट की एक और इकाई है। कुल मिलाकर 620 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। नई इकाई में 660 मेगावाट उत्पादन शुरू होने के बाद यहां 1280 मेगावाट का उत्पादन होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed