{"_id":"61f980a3177ee10ce06efdf5","slug":"modi-and-shah-will-energize-workers-today-aligarh-news-ali2842913165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः आज कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे पीएण मोदी और गृहमंत्री अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः आज कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे पीएण मोदी और गृहमंत्री अमित शाह
Wed, 02 Feb 2022 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:19 AM IST
सार
प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली के बाद अमित शाह अतरौली में सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली के बाद अमित शाह अतरौली में सभा को संबोधित करेंगे। देर रात अमित शाह का कार्यक्रम आ गया है। बुधवार सुबह 11.45 बजे अमित शाह अतरौली स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी महाविद्यालय स्थित हेलिपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे से 12.40 बजे के बीच अतरौली स्थित केएमवी इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे। वह अतरौली विधानसभा के प्रत्याशी एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के साथ ही भाजपा के अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि गृह मंत्री करीब एक घंटा अतरौली में रुकेंगे।
विज्ञापन
एक हजार लोगों के लिए अनुमति ली गई है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र हैं। इससे पूर्व सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन शहर, कोल, इगलास, खैर, बरौली और छर्रा विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन