फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Modern classrooms , faculty and alumni in building collaborative Bnane

फैकल्टी और आधुनिक कक्षाओं के निर्माण में सहयोगी बनंे पूर्व छात्र

Mon, 19 Oct 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 19 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Modern classrooms , faculty and alumni in building collaborative Bnane
उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी ने पूर्व छात्रों से धन संग्रह कर एएमयू में फैकल्टी एवं आधुनिक कक्षाओं आदि का निर्माण कर छात्रों के सामने आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया है। वह रविवार को एएमयू के कैनेडी हॉल में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में भारत सहित विश्व के कई देशों के करीब 600 पूर्व छात्र शामिल हुए। सम्मेलन में संस्थान के उत्थान एवं विकास के लिए धन जुटाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र अपने आपको आदर्श के रूप में प्रस्तुत करें। वे गरीब छात्रों की सहायता भी कर सकते हैं ताकि वह अपने जीवन में सफल हो सकें। उन्होंने पूर्व छात्रों से उच्च स्तरीय शोध के लिए धन उपलब्ध कराने की अपील की। कहा, सर सैयद अहमद खां मुसलमानों में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस्लाम का नया ओरिएंटेशन सोचा और इस सोच के साथ एमओ कॉलेज की स्थापना की, जो आज हमारे सामने एएमयू के रूप में मौजूद है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हृदयरोग विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ. अशोक सेठ ने कहा कि इस संस्थान ने उन्हें आपसी प्रेम, सद्भाव और तहजीब सिखाया और संपूर्ण इंसान बनाया। उन्होंने घोषणा की कि मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग सेंटर में कैथलैब बनाने, दिल के रोगियों का अलीगढ़ में इलाज कराने के लिए वह हर तरह का सहयोग प्रदान करेंगे। अमेरिका से आए एमरेटस प्रोफेसर हबीब जुबेरी ने कहा कि यूरोप तथा एशियाई देशों में फैले पूर्व छात्र एक साथ मिलकर छात्रों के लिए फंड और स्कॉलरशिप एकत्रित कर सकते हैं। कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि पूर्व छात्रों का दायित्व है कि वे अपना समय, कौशल, ज्ञान तथा अनुभवों के भंडार छात्रों के साथ शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर फाइन आर्ट्स विभाग की डॉ. असमा काजमी ने फिल्म अभिनेता और एएमयू के पूर्व छात्र नसीरुद्दीन शाह के बचपन और जवानी के दो पोर्टेट भेंट कीं। अमेरिका से पधारे डॉ. नौशां असरार की शायरी की पुस्तक ‘दिल से दिल तक’ तथा जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार की पुस्तक ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कहानी फरजंदाने अलीगढ़ की जुबानी’ के साथ एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। प्रख्यात अभिनेता नसीरउद्दीन शाह ने कल्चरल एजूकेशन सेंटर की वेबसाइट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को प्रो. चांसलर नवाब इबने ऑफ छतारी, पीवीसी सैयद अहमद अली आदि ने संबोधित किया। एलुमनई अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुहैल    साबिर ने अतिथियों का स्वागत   तथा रजिस्ट्रार डॉ. असफर अली खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एफएस शीरानी    ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed