{"_id":"629d088613a9b41d7532c9c3","slug":"mobile-looted-from-sdm-coal-aligarh-news-ali2932211108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सुबह टहलने गए एसडीएम कोल का मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सुबह टहलने गए एसडीएम कोल का मोबाइल लूटा
विज्ञापन
एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर में लुटेरों का गिरोह सक्रिय है, जो पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। पुलिस की सुस्ती आमजन पर भारी पड़ रही है। अब तो अफसर भी लुटेरों के निशाने पर हैं। रविवार सुबह पार्क में टहलने गए एसडीएम कोल संजीव ओझा से बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। सुबह लूट की हुई इस वारदात के बाद पुलिस में खलबली मची हुई है। पुलिस की तीन टीमें लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।
एसडीएम कोल संजीव ओझा सुबह नकवी पार्क में टहल कर पैदल अपने आवास की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह लाल डिग्गी तिराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से आए लुटेरे उनके सरकारी सीयूजी मोबाइल फोन को लूटकर भाग गए । एसडीएम ने काफी शोर मचाया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। एसडीएम संजीव ओझा ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडेय को दी। लूट की इस वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार, सीसीटीवी की मदद से आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान
नकवी पार्क कलक्ट्रेट व एएमयू के पास है। यह शहर के प्रमुख पार्कों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं। इनमें तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहते हैं। एसडीएम कोल के साथ हुई लूट की वारदात से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।