फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mob tear police officer uniform, Aligarh UP

अलीगढ़: सिपाही की वर्दी फाड़ी, रिवाल्वर छीना, मामला दर्ज

Sun, 21 Jul 2019 07:21 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़) Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 21 Jul 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
Mob tear police officer uniform, Aligarh UP
यूपी पुलिस - फोटो : PTI

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे कस्बे के लोधीनगर में एक महिला की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सिपाहियों को आठ लोगों ने घेर लिया। सिपाहियों से धक्का मुक्की करते हुए एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और रिवाल्वर छीन लिया।

विज्ञापन


सिपाही ने पीछा कर रिवाल्वर लेकर भाग रहे युवक से रिवाल्वर बरामद कर ली। इस मामले में सात नामजद के अलावा आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई। सातों नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


छर्रा कस्बा निवासी एक महिला ने शुक्रवार की देर शाम दो युवकों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, छेड़खानी की तहरीर दी थी। बताया कि वह दवा लेने जा रही थीं तभी उनके साथ यह घटना हुई। इस पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे कोतवाली से सिपाही मोहन सिंह, अरुण यादव और होमगार्ड लालाराम जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एकत्रित भीड़ ने सिपाहियों को घेर लिया। दहशत में होमगार्ड छिप गया। सिपाही मोहन सिंह से अभद्र व्यवहार, गालीगलौज करने के साथ ही लोगों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। सरकारी रिवाल्वर छीनकर एक युवक भाग निकला। इस पर मोहन सिंह ने पीछा कर किसी तरह रिवाल्वर बरामद की। 

सिपाही मोहन सिंह की ओर से विष्णु तिवारी पुत्र महेश चंद्र, साहिल पुत्र हसन खां, एहसान व अंसार पुत्रगण लियाकत, अफरोज पुत्र रमजानी, अरबाज पुत्र रहीस, हसन पुत्र साबुद्दीन के अलावा आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अनुसार विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।


फटी हुई वर्दी भी सीलकर पुलिस ने आरोपियों के साथ न्यायालय में पेश की। उधर पकड़े गए युवकों के परिजनों का आरोप है कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस निर्दोष युवकों को फंसा रही है। रात में गिरफ्तारी के समय भी परिजनों से पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed