फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mnega Audiovisual Heritage Day for the first time

पहली बार स्कूलों में मनेगा ऑडियो-विजुअल हेरिटेज डे

Sat, 24 Oct 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 24 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
आपके पास कुछ पुराने फोटो हैं, किसी भाषण की रिकॉर्डिंग है, कोई फिल्म है, टेलीविजन और रेडियो से जुड़ी कोई पुरानी और रोचक सामग्री है तो आप इनाम जीतने के हकदार हो सकते हैं। आपको इनाम जीतने का मौका देगा सीबीएसई। यूनेस्को के निर्देश पर पहले बार वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल हेरिटेज डे मनाने की बात कही गई है। 27 अक्टूबर से इसकी शुरूआत होगी।
विज्ञापन


27 अक्टूबर से 16 जनवरी युवा दिवस तक सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूल-कॉलेज में वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल हैरिटेज डे मनाया जाएगा। पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। एडिशनल डायरेक्टर रिसर्च एंड इनोवेशन डॉ. साधना शर्मा ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। उनका कहना है कि आज की तारीख में हर एक की जेब में एक सस्ता और अच्छा मोबाइल मौजूद है।
विज्ञापन


 जिसका उपयोग हम अपनी विरासत को समेटने और सहेज कर रखने में भी कर सकते हैं। इसी मकसद से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में विरासत को सहेजने की लालसा जागेगी। प्रतियोगिता तीन वर्ग कक्षा छह से आठ, नौ से दस और 11वीं से 12वीं के बीच आयोजित कराई जाएगी। इस दौरान बच्चोंसे मोबाइल द्वारा बनाई गई उनकी फिल्म का पोस्टर भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed