फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC election: The draft of the roll will be published on February 11

एमएलसी चुनाव : नामावली के प्रारूप का 11 को होगा प्रकाशन

Tue, 01 Feb 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
MLC election: The draft of the roll will be published on February 11
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्थानीय प्राधिकारी कौशल कुमार ने बताया है कि प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए 1960 के तहत वोटर लिस्ट तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि इसकी एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय एवं समस्त विकास खंड कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया यदि वोटर लिस्ट को लेकर या किसी नाम को लेकर कोई आपत्ति या दावा है तो आवेदक आठ फरवरी तक या इससे पूर्व संबंधित विकास खंड कार्यालय में प्रारूप 17 एवं 7 में से जो समुचित हो दाखिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि हर ऐसा दावा या आक्षेप निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में अथवा समस्त विकासखंड कार्यालयों में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा डाक से भी भेजा जा सकता है। परंतु आठ फरवरी तक या इससे पूर्व तक मिल जाना चाहिए। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचक नामावली के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। दावा आपत्तियों के लिए आठ फरवरी, दावा आपत्तियों का निस्तारण व अंतिम प्रकाशन के लिए 11 फरवरी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed