{"_id":"623b705e50bf9a5eed528646","slug":"mlc-election-city-office-news-ali2876783130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या : चौ. बिजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या : चौ. बिजेंद्र
विज्ञापन
सपा नेता चौधरी बिजेन्द्र सिंह
- फोटो : CITY OFFICE
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि एमएलसी पद के सपा प्रत्याशी व निवर्तमान एमएलसी जसवंत सिंह यादव का पर्चा निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या है। यह प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ धोखा है।
बुधवार को बिजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वह स्वयं भी विधानसभा व लोकसभा के चुनावों में 13 बार नामांकन कर चुके हैं, लेकिन इस तरह प्रस्तावकों के आधार पर नामांकन निरस्त नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि करीब 3500 मतदाताओं को अवैधानिक रूप से भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान से वंचित किया है, जिसका बदला प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आने वाले समय में देंगे। जिन मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दम पर प्रचंड बहुमत पाया, उन्हीं को धोखा दिया और डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर पर कीमत बढ़ाकर पहला तोहफा दिया है, जिसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव के समय घोषणा पत्र में आम जनता को तीन सौ यूनिट, किसानों को सिंचाई मुफ्त, राशन कार्ड धारकों को अनवरत मुफ्त राशन देने का एलान किया था, उन्हीं के दबाव में भाजपा को इन घोषणाओं को लागू करना पड़ा है, जिसका लाभ किसानों, मजदूरों और गरीबों को मिलेगा, वरना भाजपा सरकार इस काम को कभी नहीं करती। पत्रकार वार्ता में उनके साथ वसीम गफूर भी मौजूद थे।