{"_id":"5fbea7a88ebc3e9bb925ac5a","slug":"mlc-election-aligarh-news-ali249598515","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : दस प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज होंगे मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : दस प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज होंगे मान्य
विज्ञापन
स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण गाइड लाइन जारी की है। एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने बताया कि मतदान करने के 10 प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज मान्य होंगे।
जिनमें से किसी एक को भी दिखाने पर मतदाता को मतदान करने दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विधान जायसवाल ने बताया कि हर केंद्र पर आशाओं की तैनाती की जाएगी, जो कि मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराएंगी। साथ ही मतदाताओं को मास्क अवश्य तौर पर लगाना होगा। बिना मास्क आने वाले मतदाताओं को मतदान नहीं करने दिया जाएगा।
यह दस्तावेज होंगे मान्य।
- निर्वाचन फोटो पहचान पत्र।
- आधार कार्ड ।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- पैन कार्ड।
- भारतीय पासपोर्ट।
- राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र।
विज्ञापन
- सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य को जारी अधिकारिक पहचान पत्र।
- शैक्षिक संस्थाओं जिनमें संबंधित शिक्षक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र।
- विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि।
- डिप्लोमा का प्रमाण पत्र मूलरूप में एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधित प्रमाण पत्र।
28 नवंबर तक सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे मतदान केंद्रों का निरीक्षण
स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सुपरजोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आदेश दिया कि 28 नवंबर तक सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि सभी सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर, पुलिस मजिस्ट्रेट समेत समस्त अधिकारी-कर्मचारी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाएं। इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। 30 नवंबर को मतदान के लिए पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियाें को वाहनों के जरिए मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि 91 बूथों पर 1 दिसंबर को पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद को 6 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। एसडीएम कोल अनीता यादव के साथ सीओ राघवेंद्र सिंह, एसडीएम अतरौली पंकज कुमार के साथ सीओ प्रशांत सिंह, एसडीएम गभाना अंजनी सिंह के साथ सीओ मोहसिन, एसडीएम खैर प्रवीण यादव के साथ सीओ विकास, एसडीएम कुलदेव सिंह के साथ सीओ परशुराम, एसीएम रंजीत सिंह के साथ सीओ अनिल समानिया और एसीएम संदीप केला के साथ सीओ सुदेश गुप्ता को तैनात किया गया है। एक सेक्टर में 2 से 3 मतदान केंद्र रहेंगे।