फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLA raised questions on construction of Ozone City-Sindhauli road

मुख्य सचिव से शिकायत: ओजोन सिटी-सिंधौली सड़क निर्माण पर बोले छर्रा विधायक, लग रहीं घटिया ईंट

Sat, 22 Jun 2024 01:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 01:21 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद ओजोन सिटी-सिंधौली मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया ईंट को लगाने पर छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने आपत्ति दर्ज की है। इसकी शिकायत उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से की है।

विज्ञापन
MLA raised questions on construction of Ozone City-Sindhauli road
घटिया निर्माण को लेकर निरीक्षण करते विधायक ठा रवेन्द्र पाल सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में ओजोन सिटी-सिंधौली मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने कहा है कि सड़क के बराबर में जो ड्रेन की दीवार बनाई जा रही है उसमें घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। विधायक ने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से इसकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर भी उंगली उठाई है। 

विज्ञापन


छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि सड़क के बराबर से बह रहे जोफरी ड्रेन के किनारे दीवार बनाई जा रही है। इस दीवार में घटिया पीली ईंट लगाई जा रही है। बिना नींव बनाए ही गिट्टी व मिट्टी डाली जा रही है। बरसात में इस ड्रेन में अत्यधिक पानी बहता है, ऐसे में कमजोर दीवार ढह जाएगी और सड़क धंस जाएगी। 
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य के समय विभाग का कोई भी अवर अभियंता या सहायक अभियंता मौके पर नहीं रहता है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता निर्माण खंड-1 को इस बाबत कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed