फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLA Mukta will sit on fast in front of Gandhi statue today

अलीगढ़ : आज गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठेंगी विधायक मुक्ता

Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA Mukta will sit on fast in front of Gandhi statue today
मुक्ता राजा । शहर विधायक - फोटो : CITY OFFICE
शहर विधान सभा क्षेत्र में पेयजल एवं सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं खराब होने से नाराज भाजपा विधायक मुक्ता राजा आज कंपनीबाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक उपवास पर बैठेंगी। शहर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मुक्ता राजा ने 13 अप्रैल को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पेयजल, सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने का समय दिया था अन्यथा की स्थिति में गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है लेकिन शहर में समस्याएं पूर्व की तरह बरकरार हैं। मुक्ता राजा ने बताया कि बुधवार दोपहर 11 बजे गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठेंगी। चार अप्रैल को विधायक ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नलकूप, ओवरहेड टैंक, जलापूर्ति और हैंडपंप आदि से संबंधित जानकारी मांगी थी, लेकिन नगर निगम द्वारा विधायक को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। विधायक नगर निगम की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि विधान सभा क्षेत्र में स्वच्छता, पथ प्रकाश, नालों की सफाई एवं निर्माण संबंधी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed