फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLA is destroying my house, I will commit self-immolation

मेरा घर तोड़ रहे विधायक, सुनवाई नहीं हुई तो कर लूंगा आत्मदाह

Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLA is destroying my house, I will commit self-immolation
महानगर के क्वार्सी आर्य नगर के रहने वाले एक व्यापारी ने भाजपा के कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर व उनके बेटे पर कथित तौर पर आरोप लगाकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। एसएसपी को शिकायत देकर कहा कि उसके पत्नी, बच्चों को विधायक व उनके बेटे ने कहीं बंधक बनाकर रखा है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेगा। पुलिस ने जांच के बाद आरोप के निराधार होने का दावा किया।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी अधेड़ उम्र व्यापारी राजीव अग्रवाल ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर कहा कि 30 अप्रैल 2021 को किसी काम से वह बाहर गया था। तभी से उसकी पत्नी प्रीती, बेटी मुस्कान व बेटा रितिक गायब है। जानकारी पर पता चला कि विधायक के पुत्र ने अपने कुछ दोस्तों व दो अन्य कारोबारियों की मदद से उन्हें बंधक बना रखा है। घर से जेवरात नकदी भी ले गए हैं। एक वर्ष से पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। अब उसे न्याय नहीं मिला तो वह 15 अगस्त को एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगा। कहा कि विधायक व उनके साथी कारोबारियों की उसके मकान पर नजर है। चूंकि विधायक पुत्र, मेरी बेटी व उसकी सहेलियों के संग पढ़े हैं। इसलिए अपने दोस्तों संग व कुछ कारोबारियों के इशारे पर यह हरकत की है। एसएसपी स्तर से तत्काल मामले में सीओ तृतीय को जांच सौंपी गई। सीओ स्तर से दोनों पक्षों को तलब कर विषय समझा गया। जिसके बाद मामला झूठा व आरोप निराधार पाए गए हैं।
विज्ञापन

- जांच में पाया गया है कि राजीव अग्रवाल व उनकी पत्नी-बच्चों में लंबे समय से विवाद है। वर्ष 2021 में पत्नी की ओर से मारपीट, अश्लील हरकत, धमकी देने संबंधी धाराओं में पति के खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा एक मर्तबा दोनों के विवाद में राजीव पर शांति भंग की कार्रवाई बन्नादेवी थाने में हुई है। विधायक या अन्य लोगों पर लगाए आरोप निराधार हैं।-श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पारिवारिक विवाद है। कुछ लोगों के जरिये दोनों पक्ष मेरे पास सुलह-समझौते के लिए आए थे, मगर बात नहीं बनी। पत्नी व बच्चे साथ नहीं रहना चाहते। अब बेवजह मुझे व मेरे बेटे आदि को घसीटा जा रहा है। मेरा इन दोनों से कोई नाता नहीं है।
-अनिल पाराशर, विधायक
-मैं और मेरे बच्चे एक अर्से से उत्पीड़न झेलते आ रहे हैं। बच्चे बड़े हो गए हैं, उत्पीड़न नहीं सहा गया तो मैं बच्चों को लेकर बन्नादेवी क्षेत्र में किराये पर अलग रह रही हूं। पूर्व में मुकदमा दर्ज करा चुकी हूं। बच्चे व मैं अब उस इंसान की शक्ल तक नहीं देखना चाहते। हमें न किसी ने अगवा किया और न बंधक बनाया। हम अपनी मर्जी से रह रहे हैं।

-प्रीति अग्रवाल, आरेापी की पत्नी
- मैं अपने आरोप पर अडिग हूं। यह एक साजिश के तहत किया गया है। सभी लोग झूठ बोल रहे हैं। किसी भी स्तर पर मैं अपनी बात रखने को तैयार हूं।-राजीव अग्रवाल, कथित आरोप लगाने वाला व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed